[27/5, 09:12] Anurag Dixit:
प्रथम टुडे जबलपुर :-- हरियाणा के पंचकूला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सात सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। मृतकों में पति-पत्नी, उनके तीन बच्चे और दो बुज़ुर्ग सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात क़रीब 11 बजे सेक्टर-27 में हुई जब एक कार से सभी के शव बरामद किए गए। कार पर उत्तराखंड के देहरादून की नंबर प्लेट है।
इस घटना ने एक बार फिर बुराड़ी आत्महत्या कांड की याद दिला दी है, जब 11 लोगों ने सामूहिक सुसाइड कर लिया था। अधिकारी ने कहा कि सभी सातों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार के लोग देहरादून के रहने वाले थे और बागेश्वर धाम में हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए देहरादून से पंचकूला पहुंचे थे।
सामूहिक रूप से परिवार के 7 लोगों द्वारा आत्महत्या करने की घटना से इलाके के लोग सदमे में हैं। सभी का शव मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिला। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कर्ज में थे और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे।

No comments:
Post a Comment