[29/5, 08:43] Anurag Dixit:
प्रथम टुडे जबलपुर :-- संभागायुक्त धनंजय सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के समस्त ज़िलाधिकारियों से संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्राथमिकता वाले अभियानों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से विकसित कृषि संकल्प अभियान, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समाधान, सीएम हेल्पलाइन और गंगा जल संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
संभागायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन खरीफ पूर्व, 29 मई से 12 जून के बीच किया जाएगा। इस दौरान किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नवीन कृषि तकनीकों और स्थानीय नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक ज़िले में टीमें गठित कर दी गई हैं जो प्रतिदिन 2-3 ग्राम पंचायतों में अभियान संचालित करेंगी। ज़िलाधिकारियों को अभियान की नियमित और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम हेल्पलाइन पर समय सीमा तय करें
राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त ने कम प्रगति वाले अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। वहीं सीएम हेल्पलाइन के मामलों की स्थिति पर भी चर्चा हुई और यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि शिकायतों का समाधान तय समयसीमा में हो।
गंगाजल संवर्धन पर तेज करें अभियान
गंगा जल संवर्धन अभियान पर बात करते हुए उन्होंने इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया और सभी कलेक्टरों को इसे गंभीरता से लेने तथा प्रभावी कार्य योजना के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त दावों और आपत्तियों के त्वरित निपटारे को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

No comments:
Post a Comment