आज फिर सुरक्षा बालों द्वारा 16 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, March 29, 2025

आज फिर सुरक्षा बालों द्वारा 16 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट

 

 प्रथम टुडे जबलपुर :-- सुकमा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है। 

सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी है। वहीं बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं 2 जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का खोजी अभियान जारी है।

No comments: