दिल्ली के विधानसभा सीटों पर पिछली बार की तुलना में काम हुआ मतदान* - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath

Breaking


Wednesday, February 5, 2025

दिल्ली के विधानसभा सीटों पर पिछली बार की तुलना में काम हुआ मतदान*

 *


 *मतदान के बाद अलग-अलग एजेंटीयों ने अपने-अपने एग्जैक्ट पोल जारी कर दिए हैं करीब करीब सभी में भाजपा को बढ़त एवं भाजपा की सरकार बनती दिख रही है                 

  आने लगे एग्जिट पोल के नतीजे, शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भाजपा को बढ़त

 चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही।     

   *आईए जानते हैं किन एजेंसियों ने जारी किए एग्जैक्ट पोल के आंकड़े* अलग-अलग एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। इन सभी एग्जिट पोल को आप एक जगह अमर उजाल पर देख सकते हैं। हम आपको हर एग्जिट पोल एक जगह दिखा रहे हैं।

     *वी-प्रीसाइड का एग्जिट पोल*

वी-प्रीसाइड के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी  (आप) को 46-52 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 18-23 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-1 सीट जा सकती है।

*पी-मार्क का एग्जिट पोल*

पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी  (आप) को 21-31 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 39-49 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-1 सीट जा सकती है

 *पोल डायरी एग्जिट पोल*

पोल डायरी के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 18-25 मिल सकती हैं, भाजपा+  को 42-50 और कांग्रेस के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

*जेवीसी पोल*

जेवीसी पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 39-45, आप को 22-31 और कांग्रेस 0-2 सीट पर बढ़ती मिलती हुई नजर आ रही है।


 *चाणक्य स्ट्रैटेजीज पोल*

चाणक्य स्ट्रैटेजीज पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 39-44, आप को 28-28 और कांग्रेस 2-3 सीट पर बढ़ती मिलती हुई नजर आ रही है।



 *पीपुल्स इनसाइट पोल*

पीपुल्स इनसाइट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को 40-44 आप को 25-29 और कांग्रेस 0-1 सीट पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।


 *मैट्रिज एग्जिट पोल*

मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। एजेंसी ने आप को 32 से 37, भाजपा को 35 से 40 और कांग्रेस को 0-1 सीट दी है। 



भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा कि मैं अपनी पूरी लोक सभा में गया हूं। अनेक स्थानों पर लंबी लाइने लगी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम दिल्ली में 60% वोटिंग का आंकड़ा जरूर पार करेंगे।

* *पिछली बार से कम हुआ मतदान*

दिल्ली विधानसभा को लेकर मतदान समाप्त हो चुका। अब भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम छह बजे तक मतदान के औपचारिक समापन समय के बाद कतार में खड़े सभी मतदाताओं को ही वोट डालने की अनुमति होगी। शाम पांच बजे तक 57.70 फीसद मतदान हुआ है। बीते 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.55 फीसद मतदान हुआ था।

 *उम्मीदवारों में 96 महिलाएं*

मतदान खत्म होते ही 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इन उम्मीदवारों में 96 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा है।  इसी तरह सबसे कम उम्मीदवार कस्तूरबा नगर और पटेल नगर सीट पर हैं। इन दोनों सीटों पर 5-5 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

05:49 PM, 05-Feb-2025

*कब हुई कितनी फीसदी वोटिंग

समय प्रतिशत*

सुबह 9 बजे तक 8.10 %

दोपहर 11 बजे तक 19.95 %

दोपहर 1 बजे तक 33.3 %

दोपहर 3 बजे तक 46.55 %

शाम 5 बजे तक 57.70 %

04:46 PM, 05-Feb-2025

यहां देख सकेंगे एग्जिट पोल

No comments:

Post a Comment