प्रयाग जबलपुर:– उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज जबलपुर प्रवास पर आएंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन हुआ है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रविवार को सुबह 10:30 बजे कटंगा स्थित विंध्य भवन में न्यायमूर्ति जी. पी. सिंह पर लिखी पुस्तक का विमोचन करेंगे। इसके बाद, दोपहर 12 बजे, वे बारहा स्थित द रॉयल हेरिटेज पब्लिक स्कूल परिसर में विंध्य सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित जन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जन समस्या समाधान शिविर में भाग लेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक भवन में "विजन जबलपुर" के नवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और शाम 4 बजे जबलपुर से कार द्वारा रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 18 जनवरी, शनिवार की रात रीवा से कार द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे।
No comments:
Post a Comment