24 घंटे में छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार* - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, January 15, 2025

24 घंटे में छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार*

 *

।    

प्रथम टुडे जबलपुर :-        मदन महल थानांतर्गत मदनमहल के गेट नं 4 साई मंदिर के पास 12 जनवरी की सुबह 5.30 बजे हॉस्टल से घर जा रही युवती से छेड़खानी मदनमहल पुलिस ने गंभीरता से लिया था जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपी को जल्दी जल्दी गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली संभाग रितेश कुमार शिव के निर्देश थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने सीसीटीवी में कैद हुए लड़के को  पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई थी। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से 24 घंटे के अंदर लड़के को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें वह साफ-साफ लड़की के साथ छेड़छाड़ करते और अपहरण करने की प्रयास करते हुए नजर आ रहा है।। सीसीटीवी के फुटेज के माध्यम से लड़के की पहचान अर्पित बाजपेई निवासी मदन महल के रूप में की गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है जिसने हॉस्टल में रहने वाली मंडला निवासी युवती के साथ छेड़छाड़ की थी।

No comments:

Post a Comment