माढ़ोताल में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद निकाला गया जुलूस - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, June 15, 2026

माढ़ोताल में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद निकाला गया जुलूस

 दिनदहाड़े बमबाजी और रंगदारी की वारदात के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई


जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई रंगदारी और दिनदहाड़े बमबाजी की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला था। इस दौरान आरोपी स्वयं लोगों के सामने यह कहते हुए नजर आए थे कि "अपराध करना पाप है"। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा गया।

फरार आरोपी नरेंद्र उर्फ नन्नू चौधरी गिरफ्तार

मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी नरेंद्र उर्फ नन्नू (Narru) चौधरी पिता राजकुमार चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी शंकर नगर माढ़ोताल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपराधियों में कानून का भय पैदा करना उद्देश्य

माढ़ोताल थाना प्रभारी टी.आई. वीरेंद्र पवार ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों के मन से अपराधियों का भय समाप्त करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को यह स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है और अपराध करने वालों को हर हाल में सजा मिलेगी।

पुलिस की कार्रवाई से जनता में बढ़ा विश्वास

क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से आम जनता का मनोबल बढ़ता है और लोगों में अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने का साहस आता है। लोगों का मानना है कि जब पुलिस दृढ़ता के साथ कार्रवाई करती है तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अपराधियों का मनोबल टूटता है।

पुलिस को मिल रहा जनता का सहयोग

माढ़ोताल क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासी खुलकर पुलिस का सहयोग कर रहे हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों और अपराधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और इसी सहयोग के कारण कई मामलों में त्वरित सफलता भी मिल रही है।

अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में अभियान जारी

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और नागरिकों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है

No comments:

Post a Comment