वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र बाजपेयी एवं अविनाश बाजपेयी की माताजी श्रीमती उर्मिला बाजपेयी का निधन - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, June 22, 2026

वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र बाजपेयी एवं अविनाश बाजपेयी की माताजी श्रीमती उर्मिला बाजपेयी का निधन

 


स्वर्गीय पंडित भगवतीधर बाजपेयी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में रहे, युगधर्म समाचार पत्र के संपादक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष भी रहे। श्रीमती उर्मिला बाजपेयी उनके जीवनसाथी के रूप में सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों की सशक्त आधारशिला रहीं।

वे हिंदी एक्सप्रेस के प्रधान संपादक श्री रविन्द्र बाजपेयी एवं श्री अविनाश बाजपेयी की माताजी, समाजसेविका श्रीमती नीरजा बाजपेयी की सास तथा भाजपा नेत्री श्रीमती प्रीति बाजपेयी की भी सास थीं।

परिजनों के अनुसार श्रीमती उर्मिला बाजपेयी का अंतिम संस्कार मंगलवार, 23 जून 2026 को किया जाएगा।

श्रीमती उर्मिला बाजपेयी के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार परिषद, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा, जबलपुर सहित अनेक सामाजिक, पत्रकारिता एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल बाजपेयी परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।

No comments:

Post a Comment