तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची जांच टीम, ताला तोड़कर प्रवेश के आरोप से बढ़ा सियासी विवाद - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, June 13, 2026

तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची जांच टीम, ताला तोड़कर प्रवेश के आरोप से बढ़ा सियासी विवाद

 प्रथम टुडे | सच की बात, सबके साथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार तड़के उस समय हलचल मच गई जब तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बैनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर जांच एजेंसियों और सुरक्षा बलों की टीम पहुंची। घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

जानकारी के अनुसार, तड़के करीब 3 बजे अधिकारियों की एक टीम आवास पर पहुंची। तृणमूल कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि टीम ने प्रवेश के लिए ताला तोड़कर घर में दाखिल होने की कार्रवाई की। वहीं, अधिकारियों की ओर से इसे जांच प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।

क्यों पहुंची थी जांच टीम?

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच से जुड़ी बताई जा रही है। जांच एजेंसियां उन दस्तावेजों और मूल रिकॉर्ड की तलाश में हैं, जिनके आधार पर कुछ विधायकों के हस्ताक्षरों को लेकर विवाद सामने आया है। इसी मामले में अभिषेक बनर्जी से पूर्व में भी पूछताछ की जा चुकी है और जांच अभी जारी है

घटना की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों की गतिविधियां तेज हो गईं। तृणमूल कांग्रेस ने कार्रवाई के समय और तरीके पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक दृष्टि से भी देखा है। दूसरी ओर, जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सभी कदम नियमानुसार उठाए गए।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जीभी अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंचीं। इसके बाद राज्य की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

फिलहाल घटना को लेकर विभिन्न पक्षों के बयान सामने आ रहे हैं और जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं के बीच यह मामला आने वाले दिनों में और चर्चा का विषय बन सकता है।

No comments:

Post a Comment