जबलपुर। भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मालवीय चौक से हुआ, जहां नगर के पंडित वासुदेव शास्त्री द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर यात्रा का शुभारंभ कराया गया।
शोभा यात्रा के प्रारंभ में सुमधुर ध्वनि बिखेरता बैंड वादक दल एवं ढोल-ताशों की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी के साथ शहर के विप्र समाज के सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए। "भगवान परशुराम की जय" के जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ होते ही पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया।
जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिती
इस अवसर पर विधायक अभिलाष पांडे, सुशील तिवारी इंदू, विधायक लखन घनघोरिया, शोभा यात्रा संयोजक पंडित योगेंद्र दुबे, पंडित राम दुबे नगरनिगम नेता प्रतिपक्ष आमरीश मिश्रा पं. पार्षद अयोध्गया तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रास्ते भर लगे थे स्वागत मंच
शोभा यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए थे, जहां श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए ठंडा शरबत एवं ठंडे पानी का वितरण भी किया गया, जिससे गर्मी के मौसम में यात्रा में शामिल लोगों को राहत मिली।
शहर के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से पंडित रविंद्र बाजपेई, पंडित वीरेंद्र चौबे, पंडित आशीष त्रिवेदी, पंडित पंकज पांडे, पंडित कपिल दुबे,पंडित सौरभ शर्मा, पंडित धीरेंद्र मिश्रा, अनिल तिवारी, पंडित गोपू मिश्रा, मनीष बाजपेई, जिला बार संगठन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मातृशक्ति की उपस्थिति
यात्रा में मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। इसमें प्रमुख रूप से गीता शरद तिवारी, अनीता शुक्ला, मीना मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को भव्यता प्रदान की।
परांपारिक मार्ग से गुजरी यात्रा
यह भव्य शोभा यात्रा मालवीय चौक से प्रारंभ होकर पारंपरिक मार्ग सुपरमार्केट, बड़ा फव्वारा, कमानिया गेट से होते हुए कोतवाली थाना के सामने पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा शहर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजता रहा।
पूरी शोभा यात्रा शांतिपूर्ण, धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


No comments:
Post a Comment