जबलपुर | प्रथम टुडे: सच की बात सबके साथ पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में जुआ और सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घमापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जीसीएफ विद्यानगर मैदान में दबिश देकर मन्ना जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घमापुर दिनेश गौतम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जीसीएफ विद्यानगर मैदान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं।
सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने सभी को पकड़ लिया।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम इस प्रकार बताए:
- संजय दुबे (38 वर्ष): निवासी शुक्ला होटल, घमापुर।
- राजू गुप्ता (52 वर्ष): निवासी उदयनगर, शोभापुर, रांझी।
- रघुवीर सिंह राजपूत (55 वर्ष): निवासी गोपाल होटल, लालमाटी।
- घनश्याम राजपूत (45 वर्ष): निवासी ट्यूट लाइन, जीसीएफ स्टेट।
- विजय कुमार तायेवडे (56 वर्ष): निवासी शंकरशाह नगर, रामपुर।
- उमेश कुशवाहा (46 वर्ष): निवासी बरउ मोहल्ला, द्वारकानगर।
नकदी और सामग्री जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास और फड़ से 6 हजार 260 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रविन्द्र सोनी, नरेन्द्र पाल, आरक्षक बल्लू और सूरज की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment