कुख्यात सटोरिया ‘चूना’ सहित 6 सटोरिये गिरफ्तार, 31 हजार से ज्यादा नगदी जब्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, March 12, 2026

कुख्यात सटोरिया ‘चूना’ सहित 6 सटोरिये गिरफ्तार, 31 हजार से ज्यादा नगदी जब्त

 क्राइम ब्रांच व तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई, सट्टा पट्टी और रसीद बुक बरामद

जबलपुर। शहर में अवैध सट्टा कारोबार पर लगाम कसते हुए क्राइम ब्रांच और केण्ट, बेलबाग तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुख्यात सटोरिया रीतेश चौकसे उर्फ चूना सहित 6 सटोरियों को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 हजार 640 रुपये नगद, सट्टा पट्टियां, रसीद बुक, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में संगठित जुआ और सट्टा कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी और नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

कुख्यात सटोरिया रीतेश चौकसे उर्फ चूना पकड़ा गया

थाना केण्ट प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले के अनुसार 11 मार्च को थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम भ्रमण के दौरान सदर की गली नंबर 16 पहुंची। यहां एक व्यक्ति कागज पर कुछ लिखते दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने कागज फाड़ दिया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम रीतेश उर्फ चूना चौकसे (36) निवासी गली नंबर 16 सदर केण्ट बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 सट्टा पट्टियां, एक पेन, फाड़ी हुई सट्टा पट्टी के 14 टुकड़े और 13 हजार 510 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार रीतेश चौकसे पुराना सटोरिया है और उसके खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और सट्टा एक्ट सहित 39 अपराध पहले से दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment