पुरानी रंजिश में युवक पर पथराव, 20 वर्षीय आयुष सोनकर घायल - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, March 4, 2026

पुरानी रंजिश में युवक पर पथराव, 20 वर्षीय आयुष सोनकर घायल


गोली चलने का आरोप, पुलिस ने कहा – “शिकायत नहीं मिली, जांच जारी”

प्रथम टुडे 

 जबलपुर। शहर के छोटी ओमती क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में 20 वर्षीय आयुष सोनकर घायल हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुनियोजित तरीके से बुलाकर उस पर हमला किया गया, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला

परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:30 बजे आयुष सोनकर को कदम तलैया, छोटी ओमती स्थित लक्ष्मी एंड वाले के पास बुलाया गया। आरोप है कि मौके पर पहले से भान तलैया निवासी राकेश खटीक और अंशुल सोनकर अपने 10 से 15 साथियों के साथ मौजूद थे।

जैसे ही आयुष वहां पहुंचा, उस पर कथित रूप से पत्थरों से हमला कर दिया गया। पथराव में आयुष को गंभीर चोटें आईं और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

परिजनों का कहना है कि यह विवाद नया नहीं है। उनका आरोप है कि दो दिन पूर्व आयुष के भाई को आरोपियों ने घर में बंद कर मारपीट की थी। इस संबंध में बेलबाग थाना में लिखित आवेदन दिया गया था।

परिवार का आरोप है कि यदि उस समय पुलिस प्रभावी कार्रवाई करती तो शायद यह घटना टल सकती थी।

 गोली चलने का दावा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

परिवार ने यह भी दावा किया है कि हमले के दौरान गोली चलाई गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक गोली चलने संबंधी कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार,

“घटना की जांच की जा रही है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। यदि गोली चलने या अन्य गंभीर आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।”

सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान अहम

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक जानकारी सामने आ सके।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला पूर्व नियोजित था या अचानक हुआ विवाद।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी ओमती और आसपास के इलाकों में पूर्व से चली आ रही रंजिशें समय-समय पर विवाद का रूप ले लेती हैं। ऐसे में समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment