बिना नंबर के हाईवा में चोरी की रेत, चालक और मालिक गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, January 14, 2026

बिना नंबर के हाईवा में चोरी की रेत, चालक और मालिक गिरफ्तार

 

माढ़ोताल पुलिस ने हाईवा सहित रेत जप्त की

प्रथम टुडे 

जबलपुर। माढ़ोताल थाना पुलिस ने चोरी की रेत ले जा रहे एक बिना नंबर के हाईवा को पकड़कर चालक और वाहन मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन सहित रेत भी जप्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि 13 जनवरी की शाम पुलिस टीम पाटन बायपास से चुंगी नाका मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर का हाईवा रेत से लदा हुआ संदिग्ध हालत में जाता दिखा। पुलिस ने वाहन को रोका और चालक से पूछताछ की।

चालक ने अपना नाम छोटू बर्मन (29 वर्ष), निवासी माल कछार, थाना शहपुरा बताया। रेत से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि हाईवा में लोड रेत आशीष सिंह (30 वर्ष), निवासी ग्राम ठूठा रमखिरिया, थाना शहपुरा के कहने पर भड़पुरा क्षेत्र से चोरी कर भरकर लाई जा रही थी, जिसे बेचने की तैयारी थी।

पुलिस ने मौके से हाईवा सहित रेत को जप्त करते हुए चालक छोटू बर्मन और वाहन मालिक आशीष सिंह दोनों को अभिरक्षा में ले लिया। मामले में उनके विरुद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस, 4/21 खान-खनिज अधिनियम एवं धारा 53 गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में उप निरीक्षक महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक राहुल और अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से चोरी की रेत परिवहन का मामला पकड़ा जा सका।

No comments:

Post a Comment