250 से अधिक पुलिस कर्मियों एवं परिजनों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
प्रथम टुडे
जबलपुर।पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की पहल पर बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन तिवारी फाउंडेशन तथा शहर के विभिन्न प्रमुख अस्पतालों के सहयोग से किया गया।
अनेक अस्पतालों और संस्थानों का सहयोग
स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कॉलेज, विक्टोरिया अस्पताल, मैट्रो प्राइम अस्पताल, श्री शुभम अस्पताल, दादा वीरेन्दपुरी जी आई इंस्टिट्यूट, गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक कैलाशपुरी, जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, लाईफ मेडिसिटी, डेंटल स्क्वेयर और आदि योगी होम्योपैथिक क्लीनिक का विशेष योगदान रहा।
शिविर के संचालन में
तिवारी फाउंडेशन की अध्यक्ष सुशीला तिवारी
कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी
उपस्थित रहे।
चिकित्सकों की टीम ने किया परीक्षण
शिविर में विभिन्न चिकित्सकों ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मुख्य रूप से—
मेडिकल कॉलेज: डॉ. हितेश जयसवाल, डॉ. पियूष पाटीदार
मैट्रो प्राइम अस्पताल: डॉ. गणेश सूरकर
श्री शुभम अस्पताल: डॉ. रामनरेश
गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल: डॉ. संजय पटेल
दादा वीरेन्दपुरी जी आई इंस्टिट्यूट: आकाश दीक्षित (ऑप्टोमैट्रिक)
मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक: डॉ. मयंक पटेल
जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर: डॉ. विपिन यादव
लाईफ मेडिसिटी: डॉ. आभा दीवान
डेंटल स्क्वेयर: डॉ. अंकित राय
आदि योगी होम्योपैथिक क्लीनिक: डॉ. रवि शंकर नामदेव
अत्याधुनिक मशीनों से की गई जांचें
शिविर में लगभग 250 पुलिसकर्मियों और परिवारजनों ने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कराए।
जांच में शामिल प्रमुख पैरामीटर—
ईसीजी
ब्लड प्रेशर
ब्लड शुगर
लिपिड प्रोफाइल
थायरॉइड जांच
किडनी से संबंधित परीक्षण
जांच उपरांत चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा सभी को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।
अधिकारियों ने व्यक्त किया आभार
शिविर के समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य ने तिवारी फाउंडेशन एवं सभी अस्पतालों से आए चिकित्सकों व नर्सिंग टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में—
रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य
कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक सतीष झारिया
पुलिस लाइन सूबेदार प्रतिभा सिंह ठाकुर
का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment