गंदगी के बीच टोस्ट बनाते पकड़ी गई चावला इंडस्ट्री, खाद्य रजिस्ट्रेशन रद्द - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, July 2, 2025

गंदगी के बीच टोस्ट बनाते पकड़ी गई चावला इंडस्ट्री, खाद्य रजिस्ट्रेशन रद्द

आधारताल स्थित यूनिट में निरीक्षण के दौरान सामने आई लापरवाही, पंजीयन निलंबन अवधि में खाद्य कारोबार पर रोक



 प्रथम टुडे जबलपुर। अनारो कॉम्प्लेक्स के पास आधारताल क्षेत्र में संचालित चावला इंडस्ट्री को गंदगी और अस्वास्थ्यकर हालात में टोस्ट निर्माण करते पकड़ा गया है। इस पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए इकाई का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया है। साथ ही आदेश दिया गया है कि पंजीयन निलंबन की अवधि में यहां से किसी भी प्रकार का खाद्य कारोबार नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं पंजीयन प्राधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने मंगलवार को इस टोस्ट निर्माण इकाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि यूनिट में साफ-सफाई की भारी कमी है और अत्यंत अस्वच्छ हालात में खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है।

दुबे ने बताया कि चावला इंडस्ट्री की ओर से न तो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत अनुसूची-4 में निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन किया जा रहा था, और न ही पंजीयन की अन्य शर्तों का। ऐसे में जनस्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुए इस इकाई का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 21 के तहत, जब तक यह निलंबन प्रभाव में रहेगा, तब तक चावला इंडस्ट्री किसी भी तरह का खाद्य उत्पादन या व्यापार नहीं कर सकेगी। आगे की कार्यवाही निरीक्षण के निष्कर्षों और उत्तरदायित्व तय होने के आधार पर की जाएगी।

No comments:

Post a Comment