[5/6, 00:01] Anurag Dixit:
प्रथम टुडे जबलपुर :- राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जिला बैठक में संगठन विस्तार और पत्रकार कल्याण पर हुए महत्वपूर्
वरिष्ठ राष्ट्रीय, प्रादेशिक और संभागीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक
सर्किट हाउस जबलपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी एवं राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेई ने की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, प्रदेश महासचिव राजीव उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नवीन पदाधिकारियों का हुआ परिचय
जबलपुर संभाग अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा द्वारा नवीन जिला पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। सभी ने अपने विचार रखते हुए संगठन हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
पत्रकारों की समस्याओं और समाधान पर चर्चा
बैठक में पत्रकारों की वर्तमान समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश प्रवक्ता उमेश शुक्ला, सोशल मीडिया प्रमुख विकास सोनी, तरुण सोनाने व अन्य पदाधिकारियों ने भी मार्गदर्शन दिया।
पत्रकारिता प्रशिक्षण शिविर
प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने पत्रकारों के लिए 3 या 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सामाजिक जागरूकता के लिए संगोष्ठी आयोजन के जरुरी
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख प्रतुल श्रीवास्तव ने सामाजिक प्रतिष्ठित लोगों के बीच जाकर संगोष्ठी करने का सुझाव दिया, जिससे पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा मिले।
सम्मान समारोह व सामाजिक कार्यों की रूपरेखा तय
जिला अध्यक्ष सिमरन सिंह शुक्ला ने उत्कृष्ट पत्रकारों के सम्मान समारोह, स्वास्थ्य शिविर एवं जिला सम्मेलन की रूपरेखा पर सुझाव रखा। समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला व प्रदेश महासचिव तरुण सोनाने ने वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यक्रमों की पहल पर जोर दिया।
परिषद को परिवार की तरह मानने का आह्वान
राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने कहा कि परिषद से जुड़ा हर सदस्य परिषद परिवार का हिस्सा है और संगठन हर पत्रकार के साथ खड़ा है। ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया।
नवीन पदाधिकारियों को प्रेरणा संदेश
राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेई ने सभी नवीन पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
आभार प्रदर्शन शिव चौरसिया द्वारा किया गया
बैठक के अंत में शिव चौरसिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
उपस्थित पदाधिकारीगण:
सिमरन सिंह शुक्ला (जिलाध्यक्ष), अनुराग दीक्षित (महासचिव), विवेक दुबे (उपाध्यक्ष), निर्मल सिंह परिहार, मीराज खान, अभिषेक सोनी, आकाश रजक, विकास सोनी, सतीश अग्रवाल, बबलू पटेल, अश्वनी अग्रवाल, मनोज गुप्ता, ओमप्रकाश गुर्जर, नीरज यादव, मनीष जैन, सुनील जैन सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।
[
No comments:
Post a Comment