शराब दुकानों के आसपास अवैध आहते बने विवाद और अपराध का केंद्र - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, June 12, 2025

शराब दुकानों के आसपास अवैध आहते बने विवाद और अपराध का केंद्र

 

 चांडाल भाषा और विजयनगर की घटना  से सबक ले पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग 


प्रथम टुडे जबलपुर
:-
- शहर के विभिन्न इलाकों में शराब दुकानों के सामने खुलेआम शराब सेवन और उससे उपजे विवाद लगातार गंभीर अपराधों में बदल रहे हैं। हाल ही में चंडाल भाटा क्षेत्र में शराब दुकान के सामने एक युवक की हत्या कर दी गई, वहीं विजयनगर की शराब दुकान पर हुए पथराव में दुकान का मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नागपुर में वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकानों के पास अब भी अघोषित रूप से 'आहते' जैसे हालात बने हुए हैं। अंडे के ठेले और आसपास की दुकानें चखना, डिस्पोजल ग्लास और पानी पाउच बेचकर शराब पीने वालों की सुविधा के लिए काम कर रही हैं। सड़कों पर खड़े होकर शराब पीने वालों के कारण आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें कई बार हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध भी हो चुके हैं।

अवैध गतिविधियों में पुलिस संरक्षण के आरोप

सूत्रों के अनुसार इन अवैध आहतों को पुलिस की ओर से अप्रत्यक्ष संरक्षण प्राप्त है। कहा जा रहा है कि संबंधित थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से 'बंधी हुई रकम' पहुंचाई जा रही है, जिस कारण इन पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं होती।

तीन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित

विजयनगर, चंडाल भाटा और छोटी लाइन फाटक क्षेत्र इन समस्याओं से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां राहगीरों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर खड़े शराबी अक्सर विवाद करते हैं और टकराव की स्थिति में वाहन चालकों से मारपीट तक की

No comments:

Post a Comment