भाजपा की एक और महिला पार्षद पर गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ने का आरोप - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, June 6, 2025

भाजपा की एक और महिला पार्षद पर गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ने का आरोप


कविता रैकवार के बाद अब रजनी साहू पर भी नामांकन में गलत जानकारी देने का आरोप

 


 प्रथम टुडे जबलपुर  -भाजपा की दो महिला पार्षदें इन दिनों नियमों की कसौटी पर घिरी नजर आ रही हैं। पहले वार्ड क्रमांक 42 की पार्षद कविता रैकवार पर जाति प्रमाण पत्र में फर्जी जानकारी देने का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब वार्ड क्रमांक 22, जवाहरगंज की पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रजनी कैलाश साहू पर भी निर्वाचन के दौरान गलत जानकारी देने के आरोप सामने आए हैं।

यह है मामला 

नामांकन पत्र में जलकर बकाया होने के बावजूद झूठी जानकारी।

 जोन 2 से एनओसी प्राप्त, जबकि टैक्स बकाया।

 जोन 4 के भवन में नियमों के विपरीत निर्माण पर भी एनओसी ली गई।

 जेडीए का भू-भाटक बकाया, लेकिन विवरण नहीं दिया।

 बच्चों की आर्थिक स्थिति संबंधी विवरण भी छुपाया गया

 निष्पक्ष जांच करने की मांग

जनहित मानव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र ताम्रकार ने रजनी साहू के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर, मुख्यमंत्री, राज्य निर्वाचन आयोग, महापौर व भाजपा नगर अध्यक्ष को शिकायत भेजी है। शिकायत में निष्पक्ष जांच कर निर्वाचन शून्य करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

ताम्रकार का कहना है कि उन्होंने इस विषय पर पहले भी 2 अगस्त 2022 को शिकायत की थी, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब दोबारा यह विषय प्रमुखता से उठाया गया है।

 कविता रैकवार का मामला पहले से कोर्ट में

कविता रैकवार, वार्ड 42 से भाजपा पार्षद, पर पिछड़ी जाति का फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का आरोप है। यह मामला पहले ही न्यायालय में विचाराधीन है। अब रजनी साहू का नाम सामने आने से पार्टी की पार्षदों की सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को लेकर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

 आरोप सच है तो गेंद प्रशासन के पाले में 

अब देखना यह है कि प्रशासन इन शिकायतों पर किस प्रकार की कार्रवाई करता है। भाजपा संगठन की ओर से भी इन मामलों में प्रतिक्रिया अपेक्षित है, क्योंकि यह सीधे-सीधे पार्टी की छवि और आंतरिक शुचिता से जुड़ा मामला बनता जा रहा है।

           

No comments:

Post a Comment