मां के प्रेमी से मोहब्बत, फिर पति का कत्ल! तेलंगाना में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, June 27, 2025

मां के प्रेमी से मोहब्बत, फिर पति का कत्ल! तेलंगाना में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला

 

 प्रथम टुडे जबलपुर / गढ़वाल/कुरनूल।
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमाओं से सटे इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि इस प्रेमी का पहले महिला की मां से भी संबंध रहा था। पुलिस ने पत्नी ऐश्वर्या, उसकी मां सुजाता और बैंक मैनेजर तिरुमल राव समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

शादी के एक महीने बाद ही रचा गया कत्ल का षड्यंत्र

तेजेश्वर नामक युवक की शादी 18 मई को कुरनूल निवासी 23 वर्षीय ऐश्वर्या से हुई थी। लेकिन शादी के महज एक महीने बाद उसकी लाश एक नाले में मिली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ऐश्वर्या का संबंध एक बैंक मैनेजर तिरुमल राव से था, जिसने तेजेश्वर की हत्या की योजना बनाई और तीन युवकों को हत्या के लिए पैसे भी दिए।

प्रेमी ने बनाई लद्दाख भागने की योजना

एसपी टी श्रीनिवास के अनुसार, तिरुमल राव ने बैंक से लोन लेकर ऐश्वर्या के साथ भागने की तैयारी कर ली थी। हत्या के बाद आरोपी लाश को छुपाना चाहते थे, लेकिन हालात बिगड़ने पर शव को नाले में फेंक दिया गया। पहचान हाथ पर बने टैटू के आधार पर हुई।

मां के प्रेमी से बढ़ी नजदीकियां, खुद भी फंस गई जाल में

जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या की मां सुजाता एक बैंक में सफाईकर्मी थीं और राव उसी बैंक में कार्यरत था। मां की अनुपस्थिति में ऐश्वर्या और राव के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि राव ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की भी साजिश रची थी।

तेजेश्वर से शादी, लेकिन रिश्ता सिर्फ दिखावा?

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या की शादी फरवरी में तय हुई थी लेकिन वह भाग गई। बाद में उसने दहेज का बहाना बनाकर तेजेश्वर को शादी के लिए मना लिया। शादी के दौरान भी वह लगातार फोन पर राव से संपर्क में थी, जिससे ससुराल पक्ष ने आपत्ति भी जताई थी।

राजा रघुवंशी केस से मिलती-जुलती कहानी

इस केस की तुलना इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से भी की जा रही है। जहां शादी के बाद हनीमून पर गए राजा की हत्या कर दी गई थी और उसकी पत्नी सोनम गायब हो गई थी। बाद में पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से बरामद किया और उसके प्रेमी समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अब पुलिस के हाथ में हैं सारे सुराग

फिलहाल, पुलिस की जांच में हत्या की कड़ियाँ जुड़ती जा रही हैं। राव, ऐश्वर्या और उसके परिवार के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला रिश्तों की जटिलता और विकृत मानसिकता का खौफनाक उदाहरण बनकर सामने आया है।


प्रथम टुडे विशेष | सच की बात सब के साथ


No comments:

Post a Comment