जुऐ के फड़ से 5 गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, June 6, 2025

जुऐ के फड़ से 5 गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद

 


 प्रथम टुडेजबल :--- पुर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में संगठित जुआ-सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में लार्डगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि 5 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रानीताल गेट नंबर 1 क्षेत्र में देवेन्द्र पचौरी के मकान की तीसरी मंजिल पर ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल दबिश दी गई और मौके से पांच जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जानू सोनकर (निवासी रानीताल देशी शराब ठेका के पीछे), राहुल घनघोरिया (काली मंदिर क्वार्टर, खेरमाई वार्ड, हनुमानताल), रितेश यादव (दीक्षितपुरा, नटबाबा की गली, कोतवाली), मोहम्मद अजमेरी (गलगला टोरिया, बेलबाग) और सलीम अहमद (मोबिनपुरा, थाना कोतवाली) के रूप में हुई है

पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और कुल 20 हजार रुपये नकद जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है

 कार्यवाही के दौरान उप निरीक्षक राजेश वर्मा, मनोज गोस्वामी, प्रधान आरक्षक हरिओम, आरक्षक हेपिन्स छिरोलिया और मानवेन्द्र की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

No comments: