Update [21/5, 15:31] Anurag Dixit: pratham today
प्रथम टुडे जबलपुर :-- सूत्रों के अनुसार बेलबाग थाना अंतर्गत फूटा ताल इलाके में रहने वाले युवा अपने बिलबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है । एक वीडियो भी सीसीटीवी का पुलिस को सौंप है । यह वीडियो वायरल भी हो रहा है, जिसमें एक युवक रात के अंधेरे में आया है और वहां खड़ी एक्टिवा के ऊपर करीब 1 लीटर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा देता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वीडियो में जिस तरीके से एक्टिवा में भड़कती है, उसमें तो ऐसा लग रहा है की निश्चित ही आग लगने वाले का चेहरा भी आग की चपेट में आया होगा ।
फिलहाल वीडियो के आधार पर जब बेलबाग थाने में इसकी जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा की खबर तो आई है लेकिन अभी तक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है ।
वही जब मीडिया ने इस बारे में पता किया तो पता चला की आकाश बैन के घर के सामने मंगलवार की रात को 1:00 बजे के करीब जब टू व्हीलर खड़े हुए थे । इस समय वीडियो के अनुसार जो सीसीटीवी के हैं उसमें एक युवक आता है और वह काफी मात्रा में पेट्रोल एक्टिवा में डालता है और लाइटर की मदद से आग लगाता हुआ प्रतीत हो रहा है । इसी के साथ आप इतनी जोर से भड़की जिससे वहां खड़ी एक और गाड़ी इसकी चपेट में आ गई और दो गाड़ी पूरी तरह से जल गई है । जिसमें एक गाड़ी अजीत चौहान, और दूसरी गाड़ी राहुल बैन की है ।
वहीं पुलिस भी वीडियो के आधार पर वीडियो की सच्चाई और पता करने पर लगी है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है
.

No comments:
Post a Comment