[21/5, 12:18] Anurag Dixit:
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी की भेड़ाघाट के आसपास सट्टे का कारोबार फल फूल रहा है ।
जिस पर क्राइम ब्रांच अधीक्षक सोनाली दुबे के निर्देश पर क्राइम ब्रांच निरीक्षक शैलेश मिश्रा के निर्देशन में एक टीम गठित की गई थी । टीम द्वारा लगातार भेड़ाघाट के आसपास अपने मुखबिरों के द्वारा नजर रखी जा रही थी ।
कल रात मुखबिर से क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ग्राम सहजपुरी में दो लोग सट्टा पट्टी कमीशन पर लिखने का काम कर रहे हैं । सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा बताए हुए स्थान पर जब दबिश दी गई तो, दो व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते हुए मिले जिनके पास से सत्ता पट्टी सहित नगद 5500 रुपए बरामद किए हैं । क्राइम ब्रांच निरीक्षक शैलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों के नाम जब पूछे गए तो उन्होंने अपना नाम रविंद्र जैन उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सहजपुरी थाना भेड़ाघाट एवं दूसरे ने अपना नाम लखन बर्मन उम्र 35 वर्ष ग्राम मगरमुहा थाना भेड़ाघाट का रहने वाला बताया, उनके द्वारा बताया गया कि वह यह सट्टा पट्टी चार प्रतिशत कमीशन पर गोविंद शर्मा के कहने पर लिख रहे हैं । पुलिस में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए गोविंद शर्मा की तलाश शुरू कर दी है
इन दोनों को पकड़ने में उपनिरीक्षक चंद्रकांत झा शहर को निरीक्षक धनंजय प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा आरक्षक वीरेंद्र सिंह राजेश महात्रे भूमिका सराहनीय रही
इसी तरह रांझी थाना अंतर्गत दो लोगों को सट्टा पट्टी लिखते पड़ा जिसमें 9500 नगद एवं दो एंड्राइड मोबाइल सहित सट्टा पट्टी बरामद की है


No comments:
Post a Comment