18 वर्ष से कम आयु के46 बच्चों को ढूंढ निकाला पुलिस ने - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, May 23, 2025

18 वर्ष से कम आयु के46 बच्चों को ढूंढ निकाला पुलिस ने


Update [23/5, 14:05] Anurag Dixit 

 प्रथम टुडे जबलपुर :--   जबलपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान के दौरान 18 वर्ष कम आयु के गुमशुदा 46 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया*

 पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्ग निर्देशन में दिनॉक 1 मई से 18 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिकाओं की पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाया गया एवं आदेशित किया गया कि सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी द्वारा उक्त अभियान के दौरान थाने में पंजीबद्ध एक-एक गुमइंसान की विस्तार से समीक्षा की जाये , एवं गुमशुदा बालक बालिकाओ कें परिजनों एवं परिचितों से चर्चा करते हुये तथा इलेक्ट्रानिक/प्रिंट मीडिया की सहायता लेकर लगातार पतारसी की जायें। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक की सुपरवीजन में एक टीम बनाई जाये तथा उक्त टीम को संभाग के गुमशुदा बालक/बालिकाओं की फोटो देकर आसपास के जिलों में रवाना कर गुमशुदा बालक/बालिकाओं की पतासाजी करायी जाये ।

 पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा स्वयं लगातार इसकी समीक्षा की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप 46 गुम बालक/बालिकाओं जिनमें 8 बालक एवं 38 बालिकाये है को दस्तयाब करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई ।  

 उल्लेखनीय है कि कई बच्चों को अलग-अलग जिले व राज्यों में टीम भेजकर दस्तयाब कराया गया है। कई गुमशुदा बालक/बालिकायें काफी समय से गुम थे जिनके परिजन काफी परेशान थे, उक्त अभियान के माध्यम से उन्हें ढूढकर उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुये बच्चों की अच्छे से देखरेख एंव परवरिश करने हेतु समझाईश दी गयी।

      पुलिस के इस कार्य की गुमशुदा बालक/बालिकों के परिजनों ने भारी प्रसन्नता जाहिर करते हुये भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

थाना खमरिया अंतर्गत 18-4-25 को ऋषभ कोल उम्र 12 वर्ष एवं आनंद यादव उम्र 8 वर्ष दोनों निवासी ग्राम महगवॉ चौकी डुमना के घर छोडकर चले गये थे, सूचना पर थाना खमरिया में अपराध क्रमांक 117/25 एवं 118/25 पंजीबद्ध कर तलाश करते हुये जिला कटनी से दस्तयाब कर लाया गया ।

 गुम बालकों को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी खमरिया सरोजनी टोप्पो के निर्देशन में चौकी प्रभारी डुमना उप निरीक्षक नितिन पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय राय, आरक्षक विश्राम, शिव प्रसाद, महिला आरक्षक रिंकी की सराहनीय भूमिका रही। 

 इसी प्रकार थाना बरगी अंतर्गत 16 वर्षिय किशोरी जो अपनी सौतेली मॉ से परेशान होकर 10-5-25 को घर छोडकर चली गयी थी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 242/25 पंजीबद्ध कर तलाश करते हुये अहिल्या नगर महाराष्ट्र से 16 वर्षिय किशोरी को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

 गुम बालिका को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी बरगी श्री कमलेश मेश्राम के निर्देशन मे उप निरीक्षक कैलाशपुरी डेहरिया, आरक्षक विशाल श्रीवास्तव, मिथलेश जैसवाल की सराहनीय भूमिका रही।


No comments: