अधारताल पुलिस की कार्रवाई: 1250 पाव देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, January 1, 1970

अधारताल पुलिस की कार्रवाई: 1250 पाव देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

 


जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अधारताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

अभियान के तहत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में अधारताल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमरे के अनुसार 19 मार्च 2026 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी चौक, कटरा क्षेत्र स्थित विवेक कोरी के मकान की छत पर अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुई हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी।

मौके पर क्या मिला

दबिश के दौरान मकान की छत पर नारायण जायसवाल और विवेक कोरी मौजूद मिले, जबकि गौरव जायसवाल छत से गेट के सहारे कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। तलाशी में मौके से 25 पेटियों में कुल 1250 पाव देशी शराब बरामद की गई।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में आरोपी नारायण जायसवाल ने बताया कि वह अपने बेटे गौरव जायसवाल के साथ मिलकर उक्त शराब बिक्री के उद्देश्य से रखे हुए था। वहीं विवेक कोरी ने बताया कि आरोपियों ने उसे अपने मकान की छत पर शराब रखने के लिए राजी किया था और बदले में मुनाफे में हिस्सा देने का लालच दिया गया था।

जप्त सामग्री

पुलिस ने

25 पेटियों में 1250 पाव देशी शराब

एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल

एक वीवो कंपनी का मोबाइल

जप्त किया है।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी नारायण जायसवाल (62 वर्ष), निवासी खेरमाई मंदिर के पास, कटरा अधारताल एवं विवेक कोरी (22 वर्ष), निवासी गांधी चौक कटरा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी गौरव जायसवाल की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डे, प्रधान आरक्षक अजीत पटेल, आरक्षक महेश कहार, अजय दीक्षित, कुलदीप साहू एवं विपिन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments: