गोहलपुर पुलिस ने दो नकबजनी का किया खुलासा, करीब 10 लाख का मशरूका जप्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, November 18, 2025

गोहलपुर पुलिस ने दो नकबजनी का किया खुलासा, करीब 10 लाख का मशरूका जप्त

 


प्रथम टुडे जबलपुर। 

थाना गोहलपुर पुलिस ने दो अलग-अलग नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का सोने–चांदी का मशरूका बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्रीमान संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के तहत की गई।

पुलिस की रणनीति और नेतृत्व

एसपी के निर्देशों के परिपालन में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-1, श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.),

नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर, श्री मधुर पाटेरिया,

थाना प्रभारी गोहलपुर, निरीक्षक रितेश पांडेय

के मार्गदर्शन में थाना गोहलपुर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश कर दोनों मामलों का पर्दाफाश किया।

घटनाओं का विवरण

पहली घटना – 05 मार्च 2025

फरियादी मनीषा कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से सोने–चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।

दूसरी घटना – 12 अक्टूबर 2025

फरियादी शिवाशु दुबे ने भी इसी प्रकार घर से जेवर चोरी होने की शिकायत की।

दोनों मामलों में क्रमशः अपराध क्रमांक 176/2025 और 674/2025 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तंत्र को लगाकर संदिग्धों की तलाश की।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम

पीयूष उर्फ चिंटू अहिरवार (उम्र 23 वर्ष), निवासी चिकनी कुआं, देवताल, गढ़ा बताया।

सघन पूछताछ में उसने चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी का माल उसने अपनी बहन

पूजा चौधरी, निवासी त्रिमूर्ति नगर, गोहलपुर

के साथ मिलकर मछली मार्केट, मिलौनीगंज की एक दुकान में बेचा था।

 आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार—

1. मनीषा साहू पति संजय साहू

2. शिवाशु साहू पिता संजय साहू

3. संजय साहू पिता द्वारका प्रसाद

(निवासी – बीरन तेली की गली, मछली मार्केट, मिलौनीगंज)

—के कब्जे से चोरी गया सोने–चांदी का मशरूका जप्त किया।

जप्त मशरूका

पुलिस द्वारा बरामद की गई सामग्री में शामिल हैं—

सोने का हार

सोने के झुमके (1 जोड़ी)

सोने की बाली (1 जोड़ी)

सोने की चेन (2)

सोने की अंगूठी (2)

सोने के पेंडिल (5)

मंगलसूत्र के सोने के गुरिया (10 नग)

नाक की लोंग (5)

चांदी की करधन (1)

चांदी की पायल (2 जोड़ी)

चांदी की चूड़ियां (3)

कुल बरामदगी — करीब 80 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों–कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही—

निरीक्षक रितेश पांडेय

उपनिरीक्षक अंबुज पांडेय

प्रधान आरक्षक 1653 बालकृष्ण त्रिपाठी

आरक्षक 1144 आलोक यादव

आरक्षक 1623 गोपाल राय

आरक्षक 1567 अभिरंजन सिंह

आरक्षक 2455 समरेन्द्र सिंह

आरक्षक 2039 दिनेश दुबे

आरक्षक 2363

No comments:

Post a Comment