संजय टाइगर रिजर्व के कर्मटाइगर रिजर्व चारी की आत्महत्या, प्रशासनिक रवैये पर उठे सवाल - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, July 24, 2025

संजय टाइगर रिजर्व के कर्मटाइगर रिजर्व चारी की आत्महत्या, प्रशासनिक रवैये पर उठे सवाल


प्रथम टुडे सीधी ब्यूरो  
संजय टाइगर रिजर्व में पदस्थ स्थाई कर्मचारी राम सजीवन कुशवाहा की आत्महत्या ने वन विभाग सहित संपूर्ण प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने मामले में उप संचालक राजेश कन्ना टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने कर्मचारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।

संघ के उप प्रांताध्यक्ष के.सी. त्रिपाठी एवं संभागीय अध्यक्ष धर्मपाल पटेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीमार अवस्था में भी राम सजीवन को अधिकारी के आवास पर ड्यूटी हेतु विवश किया गया, और उपचार के दौरान उन्हें सेवा से पृथक करने एवं वेतन रोकने की धमकी दी गई।

दबाव एवं अपमान की स्थिति से मानसिक रूप से टूट चुके कर्मचारी ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया।

संघ की मांगें:

  1. आरोपी अधिकारी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
  2. मृत कर्मचारी के परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
  3. परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्त किया जाए।
  4. सभी बकाया वेतन और लाभ शीघ्र भुगतान किए जाएं।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेश के 55 जिलों में आंदोलनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने समस्त तथ्यों से राज्य के मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मामले में संवेदनशील हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई है।

No comments:

Post a Comment