गुम मोबाईल तलाश कर खुशी लौटाने का जबलपुर पुलिस का सराहनीय प्रयास - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, July 23, 2025

गुम मोबाईल तलाश कर खुशी लौटाने का जबलपुर पुलिस का सराहनीय प्रयास

  151 गुम हुए मोबाईल खोजकर मालिकों को लौटाए, कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये

 प्रथम टुडे जबलपुर। 

सायबर सेल की सतत मेहनत और आधुनिक तकनीक के उपयोग से जबलपुर पुलिस ने 151 गुम हुए मोबाईल फोन ढूंढ निकाले और उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। इन मोबाईल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने आज 23 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यह वितरण किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध/शहर) आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। गुम हुए मोबाईल फोन CEIR पोर्टल की मदद से सायबर सेल टीम ने खोजे।

सायबर फ्रॉड शिकायतों में 85 लाख रुपये लौटाए

सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जबलपुर सायबर सेल ने 2025 में बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न सायबर फ्रॉड शिकायतों में अब तक करीब 85 लाख रुपये पीड़ितों को रिफंड या होल्ड कराए गए हैं।

सायबर जागरूकता अभियान

जबलपुर पुलिस की सायबर सेल लगातार नागरिकों को सायबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक कर रही है। वर्ष 2025 में अब तक हर माह सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कुल 19 संस्थानों – स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों – में जाकर छात्रों व नागरिकों को सायबर सुरक्षा के उपाय बताए गए।

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि –

सायबर फ्रॉड या गुम मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराने के साथ नागरिक नेशनल सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। गुम हुए मोबाईल की शिकायत www.ceir.gov.in पर अवश्य करें।”

उल्लेखनीय भूमिका

गुम हुए मोबाईल की तलाश और नागरिकों को लौटाने में निम्न टीम की अहम भूमिका रही:

  • उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) उदयभान सिंह बागरी
  • थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा
  • प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक भूपेंद्र आर्मों
  • उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी एवं कपूर सिंह मरावी
  • प्रधान आरक्षक: राजा अजिताय मिश्रा, अरविंद सूर्यवंशी, मनोज चौधरी, जितेंद्र राउत, अनिल सिंह, अजय सिंह, पवन डेहरिया, रत्नेश
  • महिला आरक्षक: रक्षा साहू, अर्पिता सिंह, पूनम

टीम के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने उन्हें नगद पुरस्कार देने की घोषणा की


No comments:

Post a Comment