नीट पीजी एडमिशन के नाम पर 54 लाख की ठगी – मुंबई से तीसरा आरोपी गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, July 19, 2025

नीट पीजी एडमिशन के नाम पर 54 लाख की ठगी – मुंबई से तीसरा आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच जबलपुर और गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 प्रथम टुडे जबलपुर। 

थाना गोरखपुर में दर्ज साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आवेदिका अर्चना शर्मा, निवासी हाथीताल, ने शिकायत की थी कि उनके पुत्र सिद्धार्थ शर्मा को नीट पीजी (मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन) 2023 में एडमिशन दिलाने के नाम पर सानू वसल वर्मा (निवासी मुंबई) और उसके साथियों ने 54 लाख रुपये की ठगी की।

शिकायत के आधार पर थाना गोरखपुर में अपराध क्रमांक 855/2024, धारा 420, 120बी, 409, 467, 468, 471 भा.द.वि. का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम/शहर आनंद कलादगी, डीएसपी क्राइम उदयभान सिंह बागरी और क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में गोरखपुर थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई और पूर्व में सानू वसल वर्मा व विकासचंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद फरार आरोपी शंकरलाल गुर्जर (निवासी मुंबई, महाराष्ट्र) को मुंबई से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस रिमांड पर उससे पूछताछ जारी है।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक शैलेष मिश्रा, सायबर सेल प्रभारी भूपेन्द्र आर्मी, उपनिरीक्षक दुर्गेश मरावी, आरक्षक भगवान सिंह पटैल और आरक्षक जितेन्द्र राऊत की उल्लेखनीय भूमिका रही।



-



No comments:

Post a Comment