“वृक्षारोपण आज के समय की नितांत आवश्यकता है” — रिंकू विज
“तन, मन, धन से ऊपर होता है वन” — सूर्यकांत शर्मा
प्रथम टुडे जबलपुर। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 'पौधरोपण महाअभियान' की शुरुआत की गई। जबलपुर के चंदन वन में आयोजित कार्यक्रम में 51 पौधे रोपकर इस महाअभियान का शुभारंभ किया गया। परिषद ने श्रावण मास के दौरान प्रदेशभर में 21,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पीपुल्स फोरम अध्यक्ष विशाल दत्त, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी एवं राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत वाजपेयी ने की।
विशिष्ट अतिथियों में परिषद के मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष पं. चंद्रशेखर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शुक्ला, प्रदेश महासचिव (समाज कल्याण प्रकोष्ठ) इंजीनियर तरुण सोनाने, जिला महासचिव अनुराग दीक्षित, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती लवलिन आनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर उन्हें यादगार बनाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों व पार्कों में जाकर पौधारोपण करें, बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और स्वयं भी इसके प्रति सजग रहें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने अपने शायराना अंदाज में कहा, “तन, मन, धन से भी ऊपर होता है वन।” उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण की रक्षा करना खुद को बचाने के समान है, अतः हर नागरिक को इसमें सहभागी बनना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी और राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत वाजपेयी ने कहा कि यह महाअभियान सिर्फ पौधे लगाने का नहीं, बल्कि हर लगाए गए पौधे की रक्षा और पालन-पोषण का संकल्प है। पूरे श्रावण मास में यह अभियान प्रदेश के हर जिले में चलाया जाएगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता विशाल दत्त एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी ने कहा कि विकास और पर्यावरण संतुलन के लिए नई तकनीकें उपलब्ध हैं। आवश्यकता है कि योजनाबद्ध तरीके से इन्हें अपनाया जाए।
इस अवसर पर मुख्य महासचिव विलोक पाठक, संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, संभागीय अध्यक्ष पं. चंद्रशेखर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शुक्ला, इंजीनियर तरुण सोनाने एवं अनुराग दीक्षित ने इस अभियान को “एक पेड़ मां के नाम” की भावना से जोड़ते हुए कहा कि यह प्रकृति और जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे विकसित देश भी जलवायु संकट की चपेट में हैं, इसलिए भारत जैसे विकासशील देश को इस दिशा में सतर्क रहना होगा।
इस अवसर पर नीम, पीपल, अशोक और चंदन जैसे औषधीय और पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया।

No comments:
Post a Comment