महाकुंभ से वापस आए श्रद्धालुओं ने बताया अकल्पनीय आयोजन - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Sunday, February 23, 2025

महाकुंभ से वापस आए श्रद्धालुओं ने बताया अकल्पनीय आयोजन

 

प्रथम टुडे जबलपुर। - प्रयागराज महाकुंभ में शहर के लोगों के लोगों का जाना लगातार जारी है। जहां कुछ लोग परिवार के साथ ट्रेन या बस या अपने निजी वाहन से महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग इकट्ठे होकर खासकर कॉलोनी की समितियां और संस्थाएं एक साथ  बस से  एक साथ जत्थे के रूप में प्रयागराज महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जितने भी जत्थे वहां से आस्था की डुबकी लगाकर लौट रहे हैं। उनके द्वारा महाकुंभ लौट कर केवल एक ही बात कह रहे हैं।                  *अकल्पनीय, अविश्वसनीय व्यवस्थित और कोई परेशानी नहीं*-

प्रयागराज से लौट रहे लोगों में केवल एक ही चर्चा है। इतने लोगों की व्यवस्था वहां पर यूपी सरकार के द्वारा इतने व्यवस्थित ढंग से की गई है कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं हो रही है

 कृष्णा महिला मंडल का साझा कीमा अनुभव 

ऐसा ही एक जत्था त्रिमूर्ति नगर दुर्गा मंदिर की कृष्ण महिला मंडल का रवाना हुआ था। महिला मंडल के सदस्य जिसमें परिवार के लोग भी शामिल थे 20 फरवरी को प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। वहां से वापस आकर इन महिला मंडल की सदस्यों का उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी। सभी ने बताया कि जब भी रास्ते में जा रहे थे तो समय कब कट गया पता ही नहीं चला। लेकिन जब वहां पहुंचे तो और उत्साह बढ़ गया इतनी अपार भीड़ और व्यवस्थित ढंग से संगम तट पर प्रशासन के द्वारा स्नान की व्यवस्था देखते ही बन रही थी। पैदल जरूर चले लेकिन इतना अच्छा आयोजन देखकर और उसमें शामिल होने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ उसे पूरी थकान रफू चक्कर हो गई।               महिला मंडल की ममता ठाकुर, विमल नेमा, उर्मिला सोनी, गीता पाल, सुनीता शुक्ला, कस्तूरी बाई, मीणा स्वामी, रेखा अग्रवाल, अंजू सोंधिया, पुष्पा पाठक, जया कोस्टा के अलावा मुन्ना पाल, आनंद नेमा, लालू कोष्ठा, प्रशांत सेन आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment