Update [7/4, 14:54] Anurag Dixit: pratham today
मध्य प्रदेश में वक्फ जमीनों की पड़ताल शुरू, कुल 23118 प्रॉपर्टीज की स्कैनिंग, भोपाल में 777 का काम पूरा
मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। भोपाल के 81 गांवों में 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में अब 14986 भू-संपत्तियों की जांच होनी है। केंद्र सरकार के संशोधित वक्फ कानून के तहत अब वक्फ संपत्तियों का सत्यापन जरूरी होगा। मध्य प्रदेश में वक्फ की कुल 23118 प्रॉपर्टी हैं।
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच पड़ताल शुरू
भोपाल: मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड अब 14,986 वक्फ संपत्तियों की जांच करेगा। यह जांच नए वक्फ कानून के तहत होगी। भोपाल में 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा हो चुका है। यह कदम वक्फ संपत्तियों को सही तरीके से प्रबंधित करने और उनकी सुरक्षा के लिए उठाया गया है। नए कानून में वक्फ संपत्तियों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इस बदलाव से मध्य प्रदेश में अरबों रुपये की संपत्ति पर असर पड़ेगा। रिकॉर्ड के अनुसार, मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की संख्या 23,118 है।
भोपाल में 777 की जांच पूरी
जानकारों का कहना है कि इस बदलाव से मध्य प्रदेश में अरबों रुपये की संपत्ति प्रभावित होगी। प्रदेश की 14,986 संपत्तियां वक्फ के नाम पर हैं। अब इन सभी संपत्तियों का सत्यापन किया जाएगा और रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। यह काम राजस्व विभाग की मदद से होगा। भोपाल में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
सर्वे के बाद होटल में दर्ज किए जाएंगे आंकड़े
भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में वक्फ संपत्ति का सर्वे कराया जा रहा है। इसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। भोपाल जिले के 81 गांवों में वक्फ की संपत्तियां हैं। इनमें प्लाट, मकान, जमीन और अन्य तरह की संपत्तियां शामिल हैं। हुजूर, बैरसिया और कोलार तहसील क्षेत्र के 81 गांवों में वक्फ संपत्ति का सत्यापन किया गया है। यह सर्वे क्षेत्र के पटवारियों से कराया गया है। इसमें किरायेदारी और कब्जे का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। नए कानून के तहत किए गए बदलाव को लेकर जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार, प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की संख्या 23,118 है। इनमें मकान, दुकान और दूसरी सार्वजनिक व कारोबारी इमारतें शामिल हैं। आमतौर पर, इनका प्रबंधन वक्फ बोर्ड करता है। इससे मिली आय को जमा करने की जिम्मेदारी भी उसी की होती है।
संपत्तियों पर दावा करने पर होगा वेरीफिकेशन
नए वक्फ कानून में यह भी कहा गया है कि अगर बोर्ड किसी संपत्ति पर दावा करता है, तो उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके अलावा, जिन संपत्तियों पर बोर्ड और किसी आम व्यक्ति के बीच विवाद चल रहा है, उनमें भी सत्यापन जरूरी होगा।
यह प्रक्रिया लोगों के भलाई के लिए है
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा है कि प्रदेश की वक्फ संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया लोगों की भलाई और वक्फ संरक्षण के लिए की जा रही है।
आखिर वक्फ है क्या जाने
वक्फ एक तरह का दान होता है। इसमें कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति को धार्मिक या सामाजिक कार्यों के लिए दान कर देता है। इस संपत्ति का प्रबंधन वक्फ बोर्ड करता है। वक्फ बोर्ड यह सुनिश्चित करता है कि संपत्ति का इस्तेमाल दान करने वाले व्यक्ति की इच्छा के अनुसार हो। नए वक्फ कानून में वक्फ संपत्तियों के सत्यापन को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी। साथ ही, वक्फ संपत्तियों पर होने वाले विवादों को भी कम किया जा सकेगा।
No comments:
Post a Comment