घरेलू गैस से अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़: बरेला में आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, March 21, 2026

घरेलू गैस से अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़: बरेला में आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

वाहनों में भर रहा था घरेलू सिलेंडर की गैस, पुलिस ने मशीन व उपकरण किए जब्त

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस रिफिलिंग करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गैस रिफिलिंग में उपयोग होने वाली मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

थाना प्रभारी बरेला श्री शुभम सिंह ठाकुर (प्रशिक्षु भा.पु.से.) के अनुसार, दिनांक 20 मार्च 2026 की शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जैन मंदिर के पास एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से वाहनों में गैस भरने का कार्य कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में गैस रिफिलिंग की सामग्री के साथ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्ण कुमार सोनकर (59 वर्ष), निवासी ग्राम हिनोतिया भोई बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर वाहनों में अवैध रूप से गैस भरने का काम करता है।

जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—

इंडेन कंपनी का घरेलू गैस सिलेंडर

गैस रिफिलिंग मोटर मशीन

काले रंग के पाइप एवं रेगुलेटर

इलेक्ट्रिक वायर

इलेक्ट्रॉनिक तराजू

जप्त किए हैं।

कानूनी कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक विशन दयाल सनोडिया, आरक्षक रामकुमार ठाकुर एवं आरक्षक अविनाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सराहना की जा रही है।

No comments: