राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Sunday, March 15, 2026

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन


 जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक गंगा पाठक के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेई एवं राष्ट्रीय संरक्षक गंगा पाठक के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि अगले माह प्रस्तावित जिला सम्मेलन से पूर्व जबलपुर संभागीय एवं जिला इकाई का पुनर्गठन किया जाएगा तथा सम्मेलन की तिथि तय की जाएगी। साथ ही प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाकर वास्तविक पत्रकारों को परिषद से जोड़ने और विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से संगठन को विस्तार देने पर भी सहमति बनी।

राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेई ने पत्रकारों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय संरक्षक गंगा पाठक ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए 11 सदस्यों की कोर कमेटी गठित करने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने पत्रकारों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने भी संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक पत्रकारों को परिषद से जोड़ने पर जोर दिया।

प्रदेश संयोजक मदन अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव राजीव उपाध्याय शहर से बाहर होने के कारण वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए और अपने विचार रखे।

इधर जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव निजी व्यस्तता के चलते बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने बैठक में लिए गए सभी निर्णयों का समर्थन करते हुए संगठन के प्रति अपनी सहमति व्यक्त की।

बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक गंगा पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेई, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा, कार्यसमिति सदस्य उमेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, प्रदेश सचिव संतराम केवड़े, नील तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता एवं संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, जिला अध्यक्ष सिमरन सिंह शुक्ला, समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख शिवकुमार तिवारी, गृह निर्माण समिति प्रमुख सुरेश कामले, अनुशासन समिति प्रदेश महासचिव रविंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एस.के. गोस्वामी, शिव चौरसिया, सतीश अग्रवाल, अनिल शुक्ला, प्रखर पाठक सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment