चाकू की नोंक पर मोबाइल लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

चाकू की नोंक पर मोबाइल लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

 


[28/5, 22:21] Anurag Dixit: 

 प्रथम टुडे जबलपुर  :-- थाना संजीवनी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू की नोंक पर मोबाइल लूटने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में क्रिश बाल्मीक (पिता - राजू बाल्मीक, उम्र 20 वर्ष, निवासी - नौरानी मस्जिद के पास, बेन मोहल्ला, रामपुर, गोरखपुर), मोहम्मद जुनैद (पिता - पीर मोहम्मद, उम्र 18 वर्ष, निवासी - इंद्रा नगर, गली नंबर 1, शक्तिभवन रोड, गोरखपुर) और मोनू पटेल (पिता - जगदीश पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी - रामपुर बेन मोहल्ला, आजाद चौक, गोरखपुर) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा जिले में बढ़ रही लूट, झपटमारी, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जेल से रिहा हुए तथा पूर्व में पकड़े गए संपत्ति संबंधी अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, उनसे पूछताछ करने और चोरी गए माल की बरामदगी के निर्देश दिए थे।

इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन 2) समर वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक (गोरखपुर) एच आर पांडे के मार्गदर्शन में थाना संजीवनी नगर की टीम ने तीनों लुटेरों को गिरफ्तार किया।

यह मामला थाना संजीवनी नगर चौकी धनवंतरी नगर में 1 जनवरी 2025 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महेश ठाकुर (उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम लोहारी, सूखा पाटन रोड) ने पुलिस को बताया कि वह बिल्डिंग निर्माण में लोहा बांधने का काम करता है। 31 दिसंबर 2024 को वह अपने साथी राकेश पटेल के साथ मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 20 MV 4002) से सुखसागर अस्पताल गया था, जहां से उसे काम के लिए 2000 रुपये एडवांस मिले। पेट्रोल भरवाने के बाद वे पगलापुर गए, फिर शाम लगभग 7 बजे धनवंतरी नगर चौक पर शराब पी।

रात लगभग 10 बजे वे अंधुआ HP पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि एक दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी और उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। दो युवकों ने चाकू निकालकर महेश ठाकुर को घेर लिया, जबकि तीसरे ने राकेश पटेल को चाकू दिखाकर धमकाया। महेश ठाकुर का रेडमी कंपनी का मोबाइल और जेब में रखे 1320 रुपये छीन लिए गए। राकेश पटेल का कोई सामान नहीं छीना गया। तीनों आरोपी मुंह बांधे हुए थे और उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही थी।

पुलिस ने इस घटना पर अपराध क्रमांक 1/25 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उन्होंने घटना को स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक, आरक्षक रजनीश यादव, आरक्षक वीरेन्द्र उइके, आरक्षक यशवंत कौरव, थाना गोरखपुर के आरक्षक रामकृष्ण शर्मा और साइबर सेल के अरविंद की सराहनीय भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment