-ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भोपाल में बियोंड स्टूडियो करेगा प्रदेश सरकार से तीन हजार करोड़ रुपए का अनुबंध।
- निवेश प्रोत्साहन केंद्र में परिचर्चा में पर्यटन,उदयोग विकास और रोजगार पर हुई परिचर्चा
- फिल्म सिटी करेगी राज्य की आय में वृद्धि- पर्यटन परिषद
-जबलपुर में विदेशी फिल्म निर्माताओं का आतिथ्य करने तैयार आईटीसी का वेलकम
प्रथम टुडे जबलपुर:-- जबलपुर। पर्यटन में सफलता की नई उंचाई स्पर्श करने वाला मध्य प्रदेश अब निवेश के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जबलपुर में बन रही फिल्म सिटी 80 हजार से लेकर एक लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी। 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईसी) में जबलपुर की बियोंड स्टूडियोज प्रदेश सरकार के साथ 3000 करोड रुपए का अनुबंध कर रही है। एंटरटेनमेंट का नया हब बन रहे प्रदेश में कई स्थल फिल्म निर्माताओं की पसंद बन गए हैं इनमें भोपाल, चंदेरी और जबलपुर में पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्में बनी हैं। सिर्फ जबलपुर में दो वर्ष में पचास से अधिक फिल्मों का निर्माण हुआ। तेलगू सिनेमा जगत के निर्माताओं की जबलपुर की लोकेशंस में दिलचस्पी, जबलपुर में ं फिल्म सिटी बना रहे बियोंड स्टूडियोज के प्रयास पर कलेक्ट्रेट के निवेश प्रोत्साहन केंद्र में परिचर्चा आयोजित की गई।
फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे से बातचीत के दौरान जबलपुर पुरातत्व पर्यटन और संस्कृति परिषद के सीईओ हेमंत सिंह ने बताया कि जबलपुर में जो प्राकृतिक आकर्षण है वह प्रदेश में कहीं नहीं दिखता। फिल्म सिटी की परिकल्पना को लेकर कार्य लंबे समय से चल रहा था, जिसे बियोंड स्टूडियो ने साकार किया और इसके फाउंडर भारत भूषण ने जबलपुर में एक पूरी फिल्म की शूटिंग पूरी की। इसके बाद भारत के साथ फिल्म सिटी के निर्माण का कार्य आरंभ हुआ। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग को गति देना बड़ी बात है। जिसके लिए शासन पूर्ण सहयोग कर रहा है।
फिल्म सिटी वृहद परियोजना है, जिसका कार्य विदेशी निर्माताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी राज्य की आय में वृद्धि करने वाली होगी यह उद्योग स्थापित करने वालों का मार्गदर्शन करेगी।
फिल्म सिटी की योजना के सफल साकार होने के लिए लंबा समय लगा। उन्होंने बताया कि दो वर्षों में लगभग पचास फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। यह फिल्म निर्माताओं का जबलपुर में बढ़ रहा विश्वास। उन्होंने कहा कि आईटीसी के होटल खुलने बाद अब आतिथ्य विश्व स्तरीय हो गया है। उन्होंने कहा कि जीआईएस में बियोंड स्टूडियोज करार कर रहा है। आईटीसी के वेलकम होटल के संस्थापक और चेयरमैन पिंकी जैन ने कहा फाइव स्टार होटल में विश्व स्तरीय सुविधा प्रदान करने आईटीसी के वेलकम होटल शुरू की।
होटल प्रबंधन के छात्रों के लिए रोजगार।
फिल्म सिटी से जुड़े लोगों के सत्कार के लिए आईटीसी का यह होटल मददगार साबित होगा। जबलपुर कला के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ाने की आवश्यकता है।
वरिष्ठ चिकित्सक और जबलपुर हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजेश धीरावाणी ने फिल्म सिटी के निर्माण से जबलपुर की ब्रांडिंग होगी। मनोरंजन के साधनों की कमी के कारण बच्चे बाहर जा रहे हैं कुछ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो जाए तो यहां रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के लिए यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सहायक होगा और फिल्मों की शूटिंग के बाद जबलपुर का पर्यटन बढ़ेगा ।उन्होंने कहा कि जबलपुर कलाकारों की खान है , नगर की इन सभी प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म मिलेगा।
आईटीसी वेलकम होटल जबलपुर के संचालक राजेश जैन पिंकी ने प्रदेश शासन को सुझाव दिया कि पर्यटन उद्योग में निवेशकों के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को लागू करना । फाइव स्टार होटल को लगभग विभिन्न तरह की 40 अनुमतियां प्राप्त करने की कवायद को भी कम करने की बात कही;।
फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे ने कहा कि जबलपुर टूरिस्ट इन ट्रांजिट बनकर रह गया था अब पर्यटन विकास और फिल्म सिटी नगर को देश में नई पहचान दिलाएंगे। नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने कहा कि निगम ने एशिया का सबसे बडा अर्बन फारेस्ट विकसित कर दिया है अब इसका उपयोग फिल्म निर्माण भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के सभी निर्माण कार्यों में नगर निगम का सहयोग रहेगा। पर्यटक प्रबंधक तरुण मिश्र ने कहा कि जबलपुर फिल्म सिटी पर्यटन विकास के साथ रोजगार सजन में सहायक होगी।
No comments:
Post a Comment