जबलपुर। पंडित स्व. श्री भगवतीधर बाजपेई की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ पत्रकार, हिंदी एक्सप्रेस समाचार पत्र के प्रधान संपादक एवं संचालक पंडित रविंद्र बाजपेई की माताश्री श्रीमती उर्मिला बाजपेई सोमवार को रानीताल मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गईं। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा पत्रकार जगत से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान शोक और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
दिवंगत उर्मिला बाजपेई अपने पीछे पुत्र पंडित रविंद्र बाजपेई एवं अविनाश बाजपेई सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिवार में पुत्रवधू श्रीमती नीरजा बाजपेई एवं श्रीमती प्रीति बाजपेई सहित सभी परिजनों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह "अन्नू", विधायक अभिलाष पांडे, विधायक अजय बिश्नोई, पूर्व महापौर प्रभात साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद अग्रवाल, पूर्व पार्षद रूपराम पटेल, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पत्रकार जगत से राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संयोजक नलिनीकांत बाजपेई, दैनिक यशभारत के डायरेक्टर आशीष शुक्ला, देवशंकर अवस्थी, रविंद्र दुबे, अनुरोध पटेरिया, पंकज शाह, राजेश विश्वकर्मा "पिंटू", अरविंद दुबे, विप्लव सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने दिवंगत उर्मिला बाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सामाजिक संगठनों की ओर से राजेश पाठक, अंशुमान शुक्ला तथा ब्राह्मण सभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। ब्राह्मण सभा की ओर से वासुदेव शास्त्री की विशेष उपस्थिति रही।
रानीताल मुक्तिधाम में आयोजित अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शुभचिंतकों, मित्रों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:
Post a Comment